एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उनका नाम किसी न किसा विवाद के कारण सामने आता है। वही इस बार एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ हुई है। जिसके बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।
बता दें एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपने बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती है। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने एक फाइनेंसर के खिलाफ मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के मुताबिक आरोपी ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए पैसे देने के बहाने से शर्लिन चोपड़ा के साथ छेड़खानी की। जब एक्ट्रेस ने इसका विरोध किया तो फाइनेंसर उनके साथ गाली गलौज करने लगा। इसके उस शख्स ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।
शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर जुहू पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। IPC की धारा 354, 506,509 के तहत मामला दर्ज कर जाॉच शुरू कर दी है। हाल ही में शर्लिन चोपड़ा का नाम राखी सावंत के कारण भी सामने आया था।