
देश की सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने का कई युवाओं का सपना होता है जो समय आने पर अपनी जान भी देश के नाम कर जाते है, देश की सेना में भर्ती होने के लिए कई युवा दिन रात मेहनत करते है सेना में शामिल होने के लिए पढ़ाई के साथ साथ कड़ी शारीरिक मेहनत भी करते है, ताकि देश की सेना में भर्ती हो सके, इन्ही युवाओं की सेना में भर्ती की समस्याओं को लेकर प्रियंका गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक पत्र लिखा है जिसमें इन युवाओं की सेना में भर्ती से संबंधित समस्याओं का जिक्र किया है भर्तियों के परिणामों, नियुक्तियों में देरी, भर्ती रैली में देरी आदि को लेकर समस्याओं को लेकर रक्षा मंंत्री राजनाथ सिंह को प्रियंका गांधी ने इन युवाओं की ओर से पत्र लिखा है , ताकि सरकार का ध्यान इस ओर जाए और सेना में भर्ती से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जाए….
@देखिए पत्र…….
सेना में भर्ती के लिए लाखों युवा हाड़तोड़ मेहनत कर देशसेवा के सपने के साथ तैयारी करते हैं। लेकिन ये युवा वायुसैनिक भर्ती (जनवरी 2020) की एनरोलमेंट लिस्ट व परिणाम (वायुसैनिक भर्ती 2021) व सालों से थल सेना में भर्ती न आने से परेशान हैं।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) March 29, 2022
आज रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी…1/2 pic.twitter.com/zjopC72U3G