मुंबई। साल 2018 में रिलीज होने वाली फिल्म रेड ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। अजय देवगन स्टारर इस मूवी को ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। अब 7 साल बाद रेड का सीक्वल (Raid 2) आ रहा है, जिसको लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आ रहा है।
आज 8 अप्रैल को रेड 2 का ट्रेलर (Raid 2) रिलीज कर दिया गया है। जिसमें से रेड पार्ट 1 का हिस्सा रहने वालीं अदाकारा इलियाना डी क्रूज (Ileana D’Cruz) गायब हैं। उनकी जगह बॉलीवुड की फेमस अदाकारा वाणी कपूर रेड 2 में दिखाई दे रही हैं।
रेड 2 से बाहर हुईं इलियाना डी क्रूज
रेड 2 के ट्रेलर में इलियाना की जगह एक्ट्रेस वाणी कपूर नजर आ रही हैं। रेड 2 में इनकम टैक्स ऑफिसर अमय पटनायक (अजय देवगन) की पत्नी मालिनी पटनायक का किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर में वाणी की प्रेजेंस साफ-साफ नजर आ रही है, जो ये बताने के लिए काफी है कि फिल्म में उनका किरदार अहम होने वाला है।
इलियाना के हाथ से क्यों निकली रेड
7 साल पहले आई रेड में इलियाना डी क्रूज ने बखूबी अमय पटनायक की पत्नी का किरदार निभाया था। इलियाना के रेड 2 का हिस्सा नहीं होने की बड़ी वजह ये है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं और प्रेग्नेंसी के चलते वह रेड 2 से बाहर रही हैं।
रेड 2 की स्टार कास्ट डिटेल्स
रेड पार्ट 2 की फुल स्टार कास्ट की डिटेल्स भी सामने आ गई है। अजय देवगन और वाणी कपूर के अलावा इस मूवी में रितेश देशमुख, सौरभ शुक्ला, धनकौर और रजत कपूर जैसे कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मालूम हो कि 1 मई 2025 को अजय की रेड को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा।