बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र अठिलापुरा निवासी सीमा सुरक्षा बल जवान अखिलेश सिंह का पार्थिव शरीर रसड़ा पहुंचने पर लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर भारत माता की जय के बीच नम आंखों से अंतिम विदाई दी। परिजनों के रूदन क्रंदन से उपस्थित लोगों की आंखे नम हो गई।
अखिलेश सिंह का पार्थिव शरीर रसड़ा पहुंचने पर क्षेत्र के युवाओं ने बाइक से तिरंगा यात्रा निकालकर जवान के पैतृक गांव अठिलापुरा पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। अखिलेश सिंह सीमा सुरक्षा बल में वर्ष 2013 गोरखपुर में भर्ती हुए थे और वर्तमान में सिलीगुड़ी में तैनात थे।
9 अप्रैल 2026 को ड्यूटी के दौरान अचानक अधिलेश की तबीयत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। इनकी शादी 2014 में हुई थी। माता गोमती देवी, पत्नी रोली सिंह, केवल दो पुत्रियां नैन्सी (10 वर्ष) तथा नित्या सिंह (04 वर्ष) का बिलखना देख हर किसी आंखें नम हो गईं। अखिलेश तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

