पंजाब के जालंधर जिले में बीते दिनों सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कैंप के बाहर धमाके की घटना सामने आई थी। जानकारी के अनुसार, इस धमाके के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धमाका करने वाला आरोपी पंजाब का रहने वाला है। अब आरोपी को विस्फोटक देने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम का आका पंजाब में बैठा आतंकी शहजाद भट्टी है।
ब्लास्ट का तरीका खतरनाक जालंधर ब्लास्ट के मामले में जो सबसे हैरान कर देने वाली जानकारी सामने आई है वह है धमाका करने का तरीका। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने IED में अपना सिम कार्ड लगाया हुआ था। आरोपी ने उसी नंबर पर कॉल किया जिस से IED ब्लास्ट हुआ था। सूत्रों के मुताबिक IED में इस्तेमाल विस्फोटक आरोपी ने बॉर्डर एरिया में मौजूद किसी शख्स से लिया था।

