फीफा वर्ल्ड कप 2026 के जरिए इंटरनेशनल फुटबॉल में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। इतिहास में पहली बार इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी। इस फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको के पास है। यह टूर्नामेंट 11 जून से 19 जुलाई तक खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट के दौरान 16 अलग-अलग शहरों में रिकॉर्ड 104 मैच खेले जाएंगे। फॉर्मेट बड़ा होने की वजह से फैंस को ज्यादा टीमें, ज्यादा मुकाबले और एक लंबा नॉकआउट स्टेज देखने को मिलेगा और इसी वजह से इस वर्ल्ड कप को इतिहास का सबसे बड़ा वर्ल्ड कप बताया जा रहा है।
ग्रुप स्टेज में 3-3 मैच खेलेगी सभी टीमें इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमों को 4-4 के 12 ग्रुप्स में बांटा गया है। हर टीम ग्रुप स्टेज में तीन-तीन मैच खेलेगी, जिसके बाद हर ग्रुप से टॉप पर रहने वाली दो टीमें सीधे नॉकआउट राउंड में पहुंच जाएंगी। इनके अलावा, तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 सबसे बेसी टीमों को भी आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे नॉकआउट स्टेज में कुल 32 टीमें जगह बनाने में कामयाब हो पाएंगी। राउंड ऑफ 32 (Round of 32) की इस नई शुरुआत की वजह से फाइनल में पहुंचने वाली टीमों को अब सात के बजाय आठ मैच खेलने होंगे।
फीफा वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल स्टेज तारीख ग्रुप स्टेज 11 जून – 27 जून राउंड 32 28 जून – 3 जुलाई राउंड 16 4-7 जुलाई क्वार्टर फाइनल 9-11 जुलाई सेमीफाइनल 14-15 जुलाई थर्ड प्लेस प्लेऑफ 18 जुलाई फाइनल 19 जुलाई भारत में कितने बजे शुरू होने फीफा वर्ल्ड कप के मुकाबले? इस टूर्नामेंट का आगाज 11 जून (भारतीय समयानुसार 12 जून) को होगा, जहां मेजबान मैक्सिको का मुकाबला मैक्सिको सिटी के ऐतिहासिक ‘एस्टाडियो एज्टेका’ स्टेडियम में साउथ अफ्रीका से होगा। वहीं, इस वर्ल्ड कप का महामुकाबला यानी फाइनल मैच 19 जुलाई को न्यूयॉर्क न्यू जर्सी के ‘मेटलाइफ स्टेडियम’ में खेला जाएगा, जहां दुनिया को इस सबसे बड़े फुटबॉल वर्ल्ड कप का नया चैंपियन मिलेगा।
भारतीय फुटबॉल फैंस को इस वर्ल्ड कप का मैच देखने के लिए देर रात तक जागना होगा। भारत और मेजबान देशों के टाइम जोन में काफी अंतर है। इस वजह से ज्यादातर मैच देर रात और सुबह के वक्त खेले जाएंगे। फुटबॉल वर्ल्ड कप के अधिकांश मुकाबले भारतीय समयानुसार इन चार टाइम स्लॉट्स में शुरू होंगे। भारत में अधिकतर मैच की शुरुआत रात 12:30 बजे, रात 3:30 बजे और सुबह 6:30 बजे होगी। वहीं कुछ चुनिंदा मैच सुबह 7:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होंगे। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला, जो मैक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच होना है, वह 12 जून को भारतीय समयानुसार रात करीब 12:30 बजे शुरू होगा। भारत की फुटबॉल टीम इस फीफा वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है और इसी वजह से उनकी टीम इस वर्ल्ड कप में खेलती हुई नहीं दिखेगी।
ग्रुप टीम ग्रुप A मैक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, चेकिया ग्रुप B कनाडा, बोस्निया और हर्ज़ेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड ग्रुप C ब्राजील, मोरक्को, हैती, स्कॉटलैंड ग्रुप D यूएसए, पैराग्वे, ऑस्ट्रेलिया, तुर्की ग्रुप E जर्मनी, कोटे डी आइवर, इक्वाडोर, कुराकाओ ग्रुप F नीदरलैंड्स, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया ग्रुप G बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड ग्रुप H स्पेन, उरुग्वे, सऊदी अरब, काबो वर्डे ग्रुप I फ्रांस, सेनेगल, नॉर्वे, इराक ग्रुप J अर्जेंटीना, अल्जीरिया, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन ग्रुप K पुर्तगाल, कोलंबिया, उज़्बेकिस्तान, कांगो डीआर ग्रुप L इंग्लैंड, क्रोएशिया, घाना, पनामा यह भी पढ़ें

