कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मल्लेश्वरम इलाके में 20 वर्षीय युवती की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या कर दी गई।मृतका की पहचान अनुषा के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान 25 वर्षीय शरथ के रूप में हुई है।
दोनों 6 महीने से रह रहे थे साथ में पुलिस के अनुसार, अनुषा और शरथ दोनों हासन जिले के सकलेशपुर के रहने वाले थे। दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। पिछले छह महीनों से मल्लेश्वरम में किराए के मकान में साथ रह रहे थे।
कहासुनी के बाद वारदात के बाद दिया अंजाम
बताया जा रहा है कि शनिवार रात किसी निजी विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि शरथ ने कथित तौर पर अनुषा का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी शहर में पानी के टैंकर चालक के रूप में काम करता था।
आरोपी ने वकील को दी हत्या की जानकारी
घटना का खुलासा सोमवार को तब हुआ, जब शरथ ने अपने वकील को हत्या की जानकारी दी कि उसने अनुषा को गला दबाकर मार डाला है। इसके बाद वकील ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सेशाद्रिपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस की टीम
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। अनुषा के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। साथ ही जहां दोनों कपल रह रहे थे, वहां के स्थानीय लोगों से भी पुलिस की टीम पूछताछ करने में जुटी हुई है। फरार आरोपी का पहले से कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड तो नहीं है। पुलिस इस एंगल में भी जांच कर रही है। इस वारदात के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहोल है। मृतक के परिजनों ने आरोपी को जल्द पकड़ने की मांग की है।

