भारत और इंग्लैंड के बीच में खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम हो गया है। टीम इंडिया भले ही तीन मुकाबले गंवाने के बाद अब इस सीरीज को गंवा चुकी है तो अब उसके सामने नंबर-1 की पोजीशन गंवाने का भी खतरा मंडरा रहा है। साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में इस सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर के पास 2 बड़े कारनामे करने का मौका रहने वाला है। बटलर यदि इस मुकाबले में खेलने उतरते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे जिसमें वह रोहित शर्मा और जॉर्ज डॉकरेल को पीछे छोड़ेंगे। वहीं बटलर पांचवें टी20 मुकाबले में एक छक्का लगाने में कामयाब होते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा सिक्स लगाने के मामले में एमएस धोनी को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लेंगे।
बटलर अभी धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट मिलाकर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में जोस बटलर अभी टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हैं। धोनी और बटलर दोनों ने 359 सिक्स लगाए हैं। ऐसे में बटलर यदि पांचवें टी20 मैच में एक छक्का लगाने में कामयाब होते हैं तो वह धोनी को पीछे छोड़ नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा कर लेंगे। वहीं बटलर पांचवें टी20 मुकाबले में अगर खेलने उतरते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के मामले में रोहित शर्मा और जॉर्ज डॉकरेल को पीछे छोड़ नंबर-2 की पोजीशन पर पहुंच जाएंगे। बटलर, रोहित और डॉकरेल अभी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं जिसमें तीनों ने 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर आयरलैंड टीम के खिलाड़ी पॉल स्टर्लिंग काबिज हैं जिन्होंने 163 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले विकेटकीपर जोस बटलर (इंग्लैंड) – 359 छक्के एमएस धोनी (भारत) – 359 छक्के क्विंटन डी कॉक (साउथ अफ्रीका) – 300 छक्के एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 259 छक्के ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) – 208 छक्के इंग्लैंड की नजरें पहले नंबर-1 की पोजीशन हासिल करने पर भारतीय क्रिकेट टीम पिछले चार सालों से आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर खुद को बरकरार रखे हुए है। हालांकि यदि इंग्लैंड आखिरी मुकाबला जीतने में कामयाब होती है तो वह पहले नंबर पर काबिज हो जाएगी। अभी आईसीसी टीम रैंकिंग में भारतीय टीम के 269 रेटिंग प्वाइंट्स हैं तो वहीं इंग्लैंड जो दूसरे नंबर पर हैं उसके 267 रेटिंग प्वाइंट्स है।

