ब्वॉयफ्रेंड के साथ टपरी पर वैलेंटाइन डे मना रही थी शादीशुदा महिला, 3 लड़कों ने छेड़ा तो हो गया विवाद, एक की मौत

3 Min Read
ब्वॉयफ्रेंड के साथ टपरी पर वैलेंटाइन डे मना रही थी शादीशुदा महिला, 3 लड़कों ने छेड़ा तो हो गया विवाद, एक की मौत

मध्यप्रदेश के खंडवा में वैलेंटाइन डे मना रहे एक कपल के साथ तीन लड़कों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस वजह से तीन दोस्तों और महिला के प्रेमी के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में दो लड़के गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। शनिवार रात को छेड़छाड़ से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। चाकूबाजी में दो दोस्त घायल हो गए, इनमें एक 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। मामला वैलेंटाइन डे से जुड़ा हैं। बताया जा रहा है कि हाईवे किनारे एक कपल बातों में लगा था, इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और युवती से छेड़छाड़ करने लगे।

जब प्रेमी ने विरोध किया तो एक युवक ने चाकू निकाल लिया, झूमाझटकी के बीच चाकू लगने से तीन में से दो युवक घायल हो गए। जिसमें से एक युवक भावेश पाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला शहर से 8 किलोमीटर दूर ग्राम रूधि में कृष्णा ढाबा के सामने का हैं। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

थाना कोतवाली पुलिस ने देर रात हत्याकांड से जुड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चाकू लगने से घायल एक युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, कृष्णा ढ़ाबे के सामने मेन हाईवे किनारे एक ईंट-भट्टा है। जहां एक टपरी बनी थी, उसी टपरी के पास युवक-युवती बैठे हुए थे। दोनों को सुनसान जगह देखकर गांव के तीन दोस्त वहां पहुंच गए।

छेड़छाड़ करने पहुंचे एक युवक की मौत

शादीशुदा युवती का आरोप है कि, तीन युवक (मयंक, भावेश, सचिन) अचानक मेरे पास आए। उन्होंने मेरे साथ छेड़छाड़ की, इसी दौरान मेरा दोस्त हर्ष मुझे बचाने आया तो तीनों युवकों ने उसे गालियां दी। वे लोग उनके साथ एक चाकू लेकर आए थे। हर्ष के साथ मारपीट की। सिर में ईंट मार दी तो हाथ पर चाकू मार दिया। इधर, घायल युवक मयंक का पुलिस से कहना है कि, हर्ष ने भावेश के सीने पर चाकू मारा। भावेश की मौत हो गई। उसे कमर में चाकू लगा है, जिससे कि वह घायल हो गया।

दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज

कोतवाली टीआई प्रवीण आर्य के मुताबिक, घटना शनिवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है। रविवार सुबह 4 बजे दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। युवती की शिकायत पर मृतक सहित उसके दो दोस्तों पर छेड़छाड़ के मामले में और शासन की ओर से युवती के दोस्त हर्ष थापा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल केस की जांच चल रही है। इधर, घटनास्थल का देर रात एसपी मनोज कुमार राय ने जायजा लिया। मृतक का पोस्टमार्टम आज रविवार को होना है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version