बहराइच के कतर्नियाघाट में एक तेंदुए ने एक महिला सहित चार पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद एक घर में घुस गया। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है
बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर बीट में बृहस्पतिवार की सुबह शौच गई महिला पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। महिला का शोर सुन हांका लगाते पहुंचे तीन ग्रामीणों को भी तेंदुए ने घायल कर दिया। हमले के बाद से ही तेंदुआ गांव के एक घर में डटा हुआ है, जिससे ग्रामीण दहशत में है।
तेंदुए को पकड़ने का प्रयास तीन घंटे से जारी है लेकिन अभी सफलता नहीं मिली है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के सदर रेंज के ग्राम पंचायत चहलवा के मजरा मंगलपुरवा निवासी रीता देवी (33) बृहस्पतिवार की सुबह शौच गई थी।