Agra: टेंडर बदलते ही टोल प्लाजा पर बवाल, नौकरी जाने के डर से कर्मचारियों का हंगामा; फिर धरने पर बैठ गए

2 Min Read
Agra: टेंडर बदलते ही टोल प्लाजा पर बवाल, नौकरी जाने के डर से कर्मचारियों का हंगामा; फिर धरने पर बैठ गए

आगरा विकास प्राधिकरण के इनर रिंग रोड स्थित रहनकलां टोल प्लाजा पर शुक्रवार को कर्मचारियों और लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। बताया गया कि नई ई-टेंडर प्रक्रिया के तहत महाराष्ट्र के नागपुर की कंपनी को टोल प्लाजा का ठेका दिया गया है। कंपनी ने कार्यरत कर्मचारियों को हटा दिया, जिससे वे बेरोजगार हो गए। इस पर आक्रोशित कर्मचारियों ने टोल प्लाजा कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की।

सूचना पर पुलिस और टोल प्लाजा मैनेजर नितेश सिंह पहुंचे। दोनों पक्षों की वार्ता के दौरान लिखित समझौता हुआ जिसके बाद मामला शांत हुआ। टोल मैनेजर नितेश सिंह ने बताया कि कर्मचारियों की मांगों को मान लिया गया है और किसी की नौकरी पर अब कोई संकट नहीं है। 

टोल प्लाजा पर गंदगी, शौचालय बदहाल, यात्री परेशान

रहनकलां टोल प्लाजा परिसर में चारों ओर गंदगी है। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो रही हैं। टोल प्लाजा के दोनों ओर बने शौचालयों में टोटियां और दरवाजों की खिड़कियां टूटी पड़ी हैं। टॉयलेट सीटें भी जाम और गंदगी से अटी हैं। फर्श भी कई जगह से टूटा है। यात्रियों का कहना है कि सफाई न होने से उन्हें परेशानी हो रही है। लोगों ने विभाग से जल्द सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version