Agra: व्यापारियों को बड़ी राहत, ट्रेड लाइसेंस शुल्क खत्म करने की प्रक्रिया शुरू; मेयर ने की घोषणा

1 Min Read
Agra: व्यापारियों को बड़ी राहत, ट्रेड लाइसेंस शुल्क खत्म करने की प्रक्रिया शुरू; मेयर ने की घोषणा

ट्रेड लाइसेंस शुल्क खत्म करने की घोषणा के बाद मेयर हेमलता दिवाकर ने मंगलवार को आगरा व्यापार मंडल समेत व्यापारिक संगठनों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने शुल्क निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की।

मेयर हेमलता दिवाकर ने कहा कि वर्तमान में किसी भी व्यापारी को ट्रेड लाइसेंस शुल्क के संबंध में कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। इस विषय को नगर निगम सदन में निलंबित कर आवश्यक निर्णय लिया जाएगा। आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने कहा कि पूर्व में लागू प्रतिबंधों के कारण आगरा के पारंपरिक उद्योग प्रभावित हुए हैं, ऐसे में नए शुल्क से व्यापार और कमजोर होता।

इस दौरान नितेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अशोक मंगवानी, राकेश बंसल, संदीप गुप्ता, राजीव गुप्ता, दुष्यंत गर्ग, अतुल बंसल, दिलीप खूबचंदानी, डीपी अग्रवाल, धन कुमार जैन, मुकेश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे। बैठक में आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोसिएशन, लोहा व्यापार समिति, कमला नगर व्यापार संगठन, आगरा सराफा एसोसिएशन, श्री सराफा एसोसिएशन, लक्ष्मी मार्केट एसोसिएशन, ताज रोड व्यापार समिति, किराना संगठन, आगरा मिष्ठान विक्रेता संघ आदि के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version