Agra: चोरी का पुलिस नहीं कर पाई खुलासा, थाने पहुंची पीड़िता से कर डाली अभद्रता; रोते हुए वीडियो वायरल

2 Min Read
Agra: चोरी का पुलिस नहीं कर पाई खुलासा, थाने पहुंची पीड़िता से कर डाली अभद्रता; रोते हुए वीडियो वायरल

आगरा के थाना ट्रांस यमुना में उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने चोरी का खुलासा न होने पर पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाना शुरू कर दिए। इस दौरान एक महिला दरोगा भी उससे भिड़ गई। दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। पुलिस ने  उसका शांतिभंग में  चालान कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने एक वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया, जिसमें वो फूट-फूटकर रोते हुए नजर आई। 

पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि न्याय नहीं मिलने पर वह सुसाइड कर लेगी। महिला ने साफ कहा है कि उसकी मौत के लिए थाना ट्रांस यमुना का स्टाफ और प्रभारी निरीक्षक जिम्मेदार होंगे।

पीड़िता ने सस्पेंड दरोगा राजकुमार गोस्वामी पर भी अभद्रता का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसके घर हुई चोरी का खुलासा नहीं किया गया। जानकारी लेने जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने उल्टा उस पर ही कार्रवाई करते हुए शांति भंग में चालान कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version