Agra: ई-रिक्शा से मारी टक्कर, फिर घर में घुसकर मारपीट, पुलिस ने नहीं सुनी तो महिला पहुंची कोर्ट; दर्ज हुआ केस

2 Min Read
Agra: ई-रिक्शा से मारी टक्कर, फिर घर में घुसकर मारपीट, पुलिस ने नहीं सुनी तो महिला पहुंची कोर्ट; दर्ज हुआ केस

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र की एक महिला ने पड़ोसियों पर ई-रिक्शा से टक्कर मारने के बाद घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस से शिकायत करने के बाद कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज हुई है।

इंदिरा नगर, मोतीमहल निवासी 55 गीता पत्नी नरेश का आरोप है कि 19 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी युवक आदित्य और राहुल तेज रफ्तार ई-रिक्शा लेकर आए और घर के बाहर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर आदित्य, नैतिक, राहुल, गौतम और राजवीर एकराय होकर उनके घर में घुस आए।

आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि घटना के दिन ही उन्होंने थाना एत्माद्दौला में शिकायत दी थी। पुलिस ने उनका चिकित्सीय परीक्षण भी कराया, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। उन्होंने सहायक पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की और मुख्यमंत्री पोर्टल पर प्रार्थना पत्र भेजा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद पीड़िता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version