Airtel Down: एयरटेल की सर्विस में आई दिक्कत, कॉल और इंटरनेट की सेवाएं ठप?

3 Min Read
Airtel Down: एयरटेल की सर्विस में आई दिक्कत, कॉल और इंटरनेट की सेवाएं ठप?

Airtel Down: एयरटेल की सर्विस को लेकर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि उन्हें कॉल और इंटरनेट सेवाओं में परेशानी हो रही है। एयरटेल की मोबाइल इंटरनेट सेवा को लेकर कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिपोर्ट किया है। वहीं, सर्विस ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector पर भी 64% यूजर्स ने मोबाइल इंटरनेट सेवा में आ रही दिक्कत रिपोर्ट की है। वहीं, कई यूजर्स ने मोबाइल सिग्नल और कॉलिंग की समस्या भी रिपोर्ट की है।

कई यूजर्स ने किया रिपोर्ट दिल्ली-NCR में आई आंधी के बाद से एयरटेल की सर्विस में ये दिक्कत आई है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई यूजर्स ने एयरटेल की सर्विस में आई दिक्कत को रिपोर्ट किया है, जिसके बाद Airtel Care की तरफ से दिक्कत को लेकर माफी मांगी गई है।

डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, करीब 27% यूजर्स ने एयरटेल के सिग्नल से संबंधित दिक्कत को रिपोर्ट किया है। इसके अलावा 6% यूजर्स को वॉइस कॉल में दिक्कत आ रही है।

सिग्नल न रहने पर क्या करें?

कई बार टेलीकॉम सर्विस में आई दिक्कत कुछ देर बाद ठीक होती है। वहीं, कुछ एरिया में मोबाइल सिग्नल और इंटरनेट से संबंधित दिक्कत आती है। ऐसा होने पर आप अगर एक बार फिर से नेटवर्क कनेक्टिविटी को रिफ्रेश करते हैं तो कॉलिंग और इंटरनेट की समस्या दूर हो सकती है। ऐसा नेटवर्क के रिफ्रेश होने से हो सकता है।

नेटवर्क रिफ्रेश करने के लिए आपको फोन की सेटिंग्स में जाना होगा और Airplane Mode ऑन करना होगा। कुछ सेकेंड्स के लिए इसे ऑन रखने के बाद इसे दोबारा ऑफ कर दें। ऐसा करने से नेटवर्क रिफ्रेश हो जाता है और फिर से कॉलिंग और इंटरनेट सर्विस शुरू हो सकती है।

इसके अलावा आप फोन की सेटिंग्स में जाकर मोबाइल नेटवर्क वाले ऑप्शन में जाएं। टेलीकॉम ऑपरेटर का चुनाव करके नेटवर्क को ऑटोमैटिक से हटाकर मैनुअल नेटवर्क में बदल दें। टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइटर का नेटवर्क उपलब्ध होने पर उसे सेलेक्ट कर लें। ऐसा करने से भी नेटवर्क की समस्या दूर हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version