अलीगढ़ के नंद विहार कालोनी फेस 2 जीटी रोड स्तिथ वार्ड नंबर 2 मे जलनिकासी न होने के चलते घरो के सामने गंदे पानी का जलभराव होने से लोग परेशान है……जिसके बाद वहां के लोगों ने कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा युनुस को मौके पर बुलाया…….जिसके बाद लोगों ने प्रदर्शन किया
कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा युनुस के नेतृत्त्व मे नगर निगम के खिलाफ हल्लाबोल प्रदर्शन किया गया…….. कांग्रेस नेता इंजी. आगा युनुस ने कहा कि नंद विहार कालोनी फेस 2 के लोग जलनिकासी न मिलने से घरो के सामने सडक पर हो रहे मल मूत्र के पानी के जलभराव के चलते नरक जैसा जीवन व्यतीत कर रहे है………. लोगो ने नगर निगम, विधायक जी और यहा तक कि मुख्यमंत्री महोदय को भी शिकायत किया लेकिन जनता ने बताया कोई सुनवाई नही हुई………. दो दिन पहले एक युवक इस गंदे पानी मे गिरकर बुरी तरह घायल हो गया……..लोग आखिर घर से निकले तो कैसे, सिर्फ खोखली बाते सरकार से लेकर नगर निगम कर रहा है………. नगर निगम सेवा के नाम पर पूरी तरह फेल है………. जनता का न्यूनतम अधिकार जलनिकासी वो भी मुहैय्या नही ……….
बाइट- इंजीनियर आगा युनुस, कांग्रेस नेता, अलीगढ वाईट- सुरभि शर्मा, निवासी
रिपोर्ट- लक्ष्मण सिंह राघव, एपेक्स न्यूज इंडिया, अलीगढ़