Aligarh News: युवक को मारी गोली, मेडिकल में भर्ती, हमलावर ने ट्रैक्टर शोरूम पर भी की फायरिंग

1 Min Read
Aligarh News: युवक को मारी गोली, मेडिकल में भर्ती, हमलावर ने ट्रैक्टर शोरूम पर भी की फायरिंग

बाइक सवार युवक पर उसी के गांव के आरोपी ने गोली चला दी। गोली से घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल ले जाया गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। हमलावर ने वहां से जाने के बाद ट्रैक्टर शोरूम पर भी फायरिंग की।

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना अंतर्गत साधु आश्रम क्षेत्र के गां दाउदपुर निवासी यश जैन बाइक से जा रहा था। कलाई गांव में अंबेडकर पार्क के सामने उस पर गोली चला दी गई। लहूलुहान अवस्था में उसे परिजन जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल यश जैन आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहा। किशोरावस्था में उसके गांव का यश ठाकुर और वह दबंगई, रंगदारी व जानलेवा हमले की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। 19 जनवरी को यश ठाकुर ने यश जैन पर गोली चलाई और वहां से भाग गया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है। हमलावर कलाई में घटना के बाद धनीपुर मंडी के निकट शाहपुर गांव निवासी पिंटू चौधरी के सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के शोरूम पर फायरिंग की और भाग गया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version