अमरनाथ यात्रा: 47 श्रद्धालुओं का पंजीकरण विवाद, जिला अस्पताल की रिपोर्ट पर श्राइन बोर्ड ने उठाए सवाल

2 Min Read
अमरनाथ यात्रा: 47 श्रद्धालुओं का पंजीकरण विवाद, जिला अस्पताल की रिपोर्ट पर श्राइन बोर्ड ने उठाए सवाल

आगरा के जैतपुर के 47 श्रद्धालुओं की अमरनाथ यात्रा पर जिला अस्पताल आगरा की स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट का ग्रहण लग गया है। अमरनाथ श्राइनबोर्ड ने रिपोर्ट को फर्जी बता कर पंजीकरण रद्द करने की बात कही है, पंजीकरण के लिए शर्त रखी है कि जिला अस्पताल की आईडी से श्राइनबोर्ड को स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट मेल की जाए। 

जैतपुर के राजू नौपुत्रा ने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत के मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र में कहा है कि उन्होंने एवं राजू सिंह, कृष्ण कुमार, ब्रजेश कुमार, राजीव कुमार, अनिल कुमार महेरे आदि ने जिला अस्पताल आगरा में स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। अमरनाथ यात्रा के लिए रिजर्वेशन भी करा लिया है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ श्राइनबोर्ड ने स्वास्थ्य परीक्षण रिपोर्ट पर आपत्ति उठाकर फोन काल पर कहा कि जिला अस्पताल की आईडी से मेल कराने पर ही पंजीकरण संभव होगा। 

शिकायत में आरोप है कि सीएमओ से संपर्क किया तो उन्होंने एसआईटी को, एसआईटी ने नोडल अधिकारी को, नोडल अधिकारी ने सीएमएस से संपर्क करने को बोल दिया। जैतपुर से 90 किमी दूर जिला अस्पताल में शनिवार को दिनभर भटकने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने मुख्यमंत्री से अमरनाथ यात्रा में खड़े आ रही समस्या के समाधान की गुहार लगाई है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version