किशमिश पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे
शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया रोग होता है। किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डॉक्टर एनीमिया रोगी को किशमिश खाने की सलाह देते हैं।

किशमिश की गिनती सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स में होती है। इसे अंगूर को सुखाकर तैयार किया जाता है। यह खाने में मीठा और स्वादिष्ट होता है। वहीं, सेहत के लिए किशमिश किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो उच्च रक्तचाप, वेट लॉस, पीलिया और एनीमिया में फायदेमंद होते हैं। साथ ही लिवर को स्वस्थ रखने में किशमिश फायदेमंद है।
लिवर साफ करता है
रोजाना सुबह किशमिश पानी पीने से लिवर साफ होता है। इस पानी पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक मुठ्ठी किशमिश पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह को किशमिश पानी का सेवन करें। वहीं, किशमिश को चबाकर खा जाएं।
आयरन की कमी दूर होती है
शरीर में आयरन की कमी से एनीमिया रोग होता है। किशमिश में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके लिए डॉक्टर एनीमिया रोगी को किशमिश खाने की सलाह देते हैं। आप किशमिश पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर में खून की पूर्ति होती है।