अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ‘कुवैत’ पर ड्रोन और मिसाइल से हुए बडे़ हमले, अभी किसी ने नहीं ली अटैक जिम्मेदारी

2 Min Read
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच ‘कुवैत’ पर ड्रोन और मिसाइल से हुए बडे़ हमले, अभी किसी ने नहीं ली अटैक जिम्मेदारी

अमेरिका और ईरान तनाव के बीच कुवैत पर हवाई हमले किए गए हैं। कुवैत की वायु रक्षा प्रणालियों ने ड्रोन और मिसाइल हमलों को रोकने के लिए सोमवार तड़के कार्रवाई शुरू कर दी। कुवैत पर ड्रोन और मिसाइल से हुए हमले की जिम्मेदारी तत्काल किसी ने नहीं ली है लेकिन यह हमला संभवत: ईरान या इराक में ईरान समर्थित शिया मिलिशिया ने किया। ईरान युद्ध के दौरान दोनों ने कुवैत पर कई हमले किए थे। 

इस बीच कुवैत ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणालियों ने ड्रोन और मिसाइल हमलों को रोकने के लिए सोमवार तड़के कार्रवाई शुरू कर दी। ईरान के सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए की खबर के अनुसार, ईरानी अर्द्धसैन्य बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने एक बयान में बताया कि अमेरिकी बलों ने एक द्वीप पर दूरसंचार टावर को निशाना बनाया। 

‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ ने कहा कि उसने जवाबी हमला किया लेकिन यह नहीं बताया कि हमला कहां किया गया। इससे पहले, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सलाहकारों से शुक्रवार को मुलाकात की थी लेकिन उन्होंने अभी यह तय नहीं किया है कि युद्धविराम की अवधि बढ़ाने और जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के समझौते पर आगे बढ़ना है या नहीं। 

ईरान ने कहा है कि समझौते को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। ट्रंप ने सोमवार तड़के अपने ‘ट्रुथ सोशल’ प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा, ‘ईरान सचमुच समझौता करना चाहता है और यह अमेरिका एवं हमारे साथ खड़े देशों के लिए अच्छा समझौता होगा। बस निश्चिंत रहिए, अंत में सब ठीक हो जाएगा – हमेशा ऐसा ही होता है!’

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version