नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म की खूबसूपत हीरोइन बनेगी अर्चना पूरन सिंह की बहू रानी, परवान चढ़ी है बेटे की आशिकी

5 Min Read
नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म की खूबसूपत हीरोइन बनेगी अर्चना पूरन सिंह की बहू रानी, परवान चढ़ी है बेटे की आशिकी

स्टार कपल अर्चना पूरन सिंह और परमीत सेठी के घर इस वक्त खुशियों का माहौल है। उनके बेटे आर्यमान सेठी ने अपनी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री योगिता बिहानी से सगाई कर ली है। ये खास पल सिर्फ परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि फैंस के लिए भी बेहद भावुक और प्यारा रहा, क्योंकि आर्यमान ने इस खूबसूरत लम्हे को अपने यूट्यूब चैनल ‘आर्य व्लॉग्स’ पर साझा किया है। वो अपने हर खूबसूरत और खास लम्हे की तस्वीरें साझा कर रहे हैं।

योगिता के जन्मदिन के ठीक अगले दिन हुआ ये प्रपोजल, न सिर्फ उनका, बल्कि सोशल मीडिया का भी दिल जीत रहा है। वीडियो में आर्यमान ने अपने नए घर की चाबी भूल जाने का नाटक किया और जब योगिता उनके साथ अंदर आईं तो एक सरप्राइज उनका इंतजार कर रहा था। कुछ ही देर बाद, आर्यमान घुटनों के बल बैठ गए और अपने माता-पिता के सामने योगिता को शादी के लिए प्रपोज किया। योगिता ने खुशी-खुशी हां कह दी और ये पल देख अर्चना पूरन सिंह की आंखें नम हो गईं।

अब सवाल उठता है कि योगिता बिहानी कौन हैं? वो क्या करती हैं और आर्यमन संग उनका रिश्ता कैसे शुरू हुआ? इन सभी सवालों के जवाब के साथ हम आए हैं। योगिता बिहानी का जन्म 7 अगस्त 1995 को बीकानेर, राजस्थान में हुआ था, लेकिन उनकी परवरिश दिल्ली में हुई। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में ग्रैजुएशन की डिग्री ली है। टेक्नोलॉजी और कॉर्पोरेट वर्ल्ड से उनका सफर शुरू हुआ था। साल 2016 तक वो एक स्टार्टअप में काम कर रही थीं।

योगिता बियानी की किस्मत ने मोड़ लिया जब 2018 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया राजस्थान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और टॉप 3 में जगह बनाई। इसी साल वो सलमान खान के साथ ‘दस का दम’ के एक प्रोमो में नजर आईं, जिससे उन्हें खूब पहचान मिली। अभिनय करियर में धीरे-धीरे उन्हें उड़ान मिली। योगिता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो ‘कवच… महा शिवरात्रि’ (2019) से की। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे बॉलीवुड की ओर रुख किया।

साल 2020 में उन्हें नेटफ्लिक्स फिल्म ‘AK vs AK’ में काम करने का मौका मिला, जिसमें अनिल कपूर और अनुराग कश्यप जैसे कलाकार थे। उनकी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्म रही ‘विक्रम वेधा’ (2022), जिसमें उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर की। साल 2023 में वह सुर्खियों में रहीं ‘द केरला स्टोरी’ के जरिए, जिसमें उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई थी। एक्टिंग के अलावा योगिता म्यूजिक वीडियो की दुनिया में भी एक्टिव रही हैं।

वो कपिल शर्मा और गुरु रंधावा के म्यूजिक वीडियो ‘अलोन’ और स्टेबिन बेन के ‘इश्क का असर’ में नजर आ चुकी हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने अपने मंगेतर आर्यमान के साथ भी कई म्यूजिक वीडियोज किए हैं, जिनमें ‘छोटी बातें’ और ‘मधुबाला’ जैसे रोमांटिक गाने शामिल हैं। इन गानों में उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी खूब पसंद की गई। आर्यमान और योगिता ने अपने रिश्ते को कई महीनों तक निजी रखा। जुलाई 2025 तक उन्होंने इस रिश्ते को लेकर चुप्पी रखी थी, लेकिन उसी महीने के अंत में योगिता पहली बार आर्यमान के व्लॉग में नजर आईं, जहां से उनके रिश्ते की पुष्टि हुई।

प्रपोजल का तरीका भी उतना ही अनोखा और दिल को छू लेने वाला था। इस खूबसूरत पल को देखकर सिर्फ परिवार ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी फैंस ने उन्हें भरपूर दुआएं दीं। आर्यमान के प्रपोजल के वक्त उनके माता-पिता मौजूद थे और जब योगिता ने ‘हां’ कहा तो अर्चना पूरन सिंह की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। अब जब सगाई हो चुकी है, फैंस को शादी की डेट का बेसब्री से इंतजार है। आर्यमान और योगिता दोनों ही सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव हैं और अपने पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स साझा करते रहते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version