मेरठ में चला बाबा का बुलडोजर
असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए गौतस्कर अकबर बंजारा की अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

असम पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए गौतस्कर अकबर बंजारा की अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर ,300 ग़ज़ में बन रहा था अवैध कॉम्प्लेक्स, बुलडोजर ने किया जमींदोज
सीएम योगी के आदेश पर सभी शहरों में अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त किया जा रहा है। वहीं मेरठ में लगातार एमडीए और प्रशासनिक आधिकारियों की कार्रवाई जारी है।
बता दें कि एमडीए की टीम ने शनिवार सुबह से ही शहर के 16 स्थानों पर कार्रवाई शुरू कर दी। सभी स्थानों पर बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया जा रहा है।
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र ने फतेहउल्लापुर में अकबर बंजारा द्वारा 300 वर्ग मीटर में बनाई गई व्यावसायिक दुकानों को भी ध्वस्त कर दिया गया है।बता दें कि हाल ही में असम पुलिस ने अकबर बंजारा और उसके भाई को मुठभेड़ में मार गिराया था।
प्रतिबंधित गौमांस सप्लाई कर मेरठ, बिजनौर सहित अन्य जिलों और राज्यों में करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित करने वाले अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को असम पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। दोनों ही असम पुलिस की रिमांड में थे और असम पुलिस दोनों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, इ सी दौरान वो पुलिस से छूटकर भागने लगे, जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए थे।
बाइट -योगेश चन्द्र,मेरठ विकास प्राधिकरण अधिकारी
रिपोर्ट :– सलमान हैदर , मेरठ