स्वास्थ्य
सर्दियों में कमर और कूल्हे का बढ़ जाता है दर्द
सर्दी का मौसम आते ही लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। मौसमी बीमारियों का शिकार बच्चे से लेकर बड़े तक हो सकते हैं

गठिया सर्दी के मौसम में कमर और कूल्हे में दर्द होने की एक वजह अर्थराइटिस होती है। इस मौसम में अर्थराइटिस की समस्या बढ़ जाती है। जिसके कारण जोड़ों में दर्द और सूजन हो जाती है। अर्थराइटिस की शिकायत होने पर सर्दी का मौसम आते ही दर्द से बचाव के उपाय कर लेने चाहिए।
शारीरिक गतिविधियों में कमी आज की जीवनशैली में लोग वैसे भी शारीरिक गतिविधियां कम करते हैं। हर काम के लिए उनके पास मशीन है। वहीं सर्दी में तापमान में गिरावट होने पर लोग अधिक वक्त बिस्तर में बिताना पसंद करते हैं। बहुत ज्यादा देर एक ही जगह बैठे या लेटे रहने व शारीरिक गतिविधि में कमी आने के कारण लोगों के शरीर में दर्द होने लगता है। सबसे ज्यादा दर्द की समस्या कमर और हिप्स में होती है।