बलराज साहनी बॉलीवुड के जाने माने कलाकार हुआ करते थे। उनका जन्म एक मई 1913 को रावलपिंडी पंजाब में हुआ था। बलराज साहनी का असली नाम युधिष्ठिर साहनी था। उन्होंने अपनी पढ़ाई गवर्नमेंट कॉलेज(लाहौर) और गोर्डन कॉलेज से की थी।
फिल्म दो बीघा जमीन से मिली थी पहचान
साहनी को शुरू से ही अभिनय का काफी शौक था। उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1946 में आई फिल्म इंसाफ से की थी। इस फिल्म के बाद भी उन्होंने कई फिल्मों में काम किया था। साल 1953 में बिमल जॉय की फिल्म दो बीघा जमीन से साहनी को अच्छी पहचान हासिल हुई थी। इस फिल्म के लिए एक्टर को कान्स फिल्म फेस्टिवल में इंटरनेशनल प्राइज से नवाजा गया था। साहनी की पत्नी दमयंती भी एक एक्ट्रेस थीं। साल 1947 में आई फिल्म गुड़िया में लीड रोल में थी और इसी साल उनकी मौत भी हो गई थी।
जेल से छुट्टी लेकर करते थे फिल्म की शूटिंग
बलराज साहनी एक क्रांतिकारी हुआ करते थे। 1946 के दौरान ‘इंडियन प्रोग्रेसिव थियेटर एसोसिएशन से जुड़े थे। इंडियन प्रोग्रेसिव थियेटर एसोसिएशन से जुड़े होने के कारण उनके विचार काफी क्रांतिकारी और कम्युनिस्ट थे, जिसके चलते वह जेल भी गए थे। उस दौरान वह फिल्म हलचल की शूटिंग कर रहे थे। हालांकि बलराज के जेल में होने पर फिल्म के मेकर्स के अनुरोध पर उन्हें शूटिंग के लिए जेल से कुछ देर के लिए छुट्टी मिलती थी और उस दौरान वह शूट करके वापस जेल लौट जाया करते थे।