रेलवे स्टेशन से अपहृत एक दो वर्षीय बच्चे को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी शिवराज ने बताया कि यह घटना रविवार की रात हुई थी। बच्चे की मां, भाई एवं परिवार के अन्य सदस्य मुंबई जाने हेतु निकले थे तथा मानिकपुर स्टेशन से ट्रेन पकड़नी थी। इसी दौरान व्यक्ति बच्चे को अपने साथ लेकर चला गया।
डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद एसपी ने कई टीमें गठित कीं। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस से जानकारी मिली कि अपहरणकर्ता बच्चे को तिंदवारी सड़क की ओर ले गया था। महोकर चौराहे पर पुलिस ने घेराबंदी की, जहां अभियुक्त किशन ने बच्चे को नहर में फेंक दिया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशन को गिरफ्तार किया और बच्चे को नहर से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

