Hamirpur News – राजमार्गों में प्रतिबंधित ऑटो पलटा
आधा दर्जन से अधिक सवारियां हुई घायल

हमीरपुर में नेशनल हाईवे 34 पर आज फिर एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया …. जिसमें बैठी आधा दर्जन से अधिक सवारियां गंभीर घायल हुई हैं….स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है……वही एक घायल ने बताया की ऑटो चालक शराब के नशे में था और अनियंत्रित गति से ऑटो चला रहा था…. आपको बता दें कि नेशनल हाईवे या किसी भी हाईवे पर 3 सीटर ऑटो रिक्शा या ई रिक्शा चलाने के लिए परिवहन विभाग परमिट नहीं देता है….. इसके बावजूद भी 3 सीटर वाहन अपनी छमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठाकर हाईवे पर फर्राटा भरते हैं और किसी न किसी बड़ी घटना को अंजाम देते हैं ….तो वहीं प्रशासन भी मूक दर्शक बन ऐसी घटनाओं का इंतज़ार करता है…कई बार परिवहन विभाग ने नकेल कसने की कोशिश की है….. आज भी कुछ ऐसा ही हुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया अंतर्गत एक अनियंत्रित थ्री सीटर ऑटो रिक्शा हादसे का शिकार हुआ है…. जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री सवार थे…. जो घायल हुए हैं….. घायलों में 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है…