Bareilly News: नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, 115 चालकों के चालान, 11.50 लाख रुपये का जुर्माना

1 Min Read
Bareilly News: नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, 115 चालकों के चालान, 11.50 लाख रुपये का जुर्माना

बरेली जिले में नौ और दस मई को अभियान चलाकर 3,750 वाहनों की जांच की गई। नशे में वाहन चलाते पाए गए 115 चालकों के चालान काटे गए। 11.50 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया।

एसपी यातायात अकमल खान ने बताया कि यातायात निदेशालय के निर्देश पर नौ और दस मई को रात आठ से 11 बजे तक ठिरिया खेतल, मुड़िया, दोहना, लभेड़ा और फरीदपुर टोल प्लाजा पर यह अभियान चलाया। ठिरिया खेतल टोल प्लाजा पर 600 वाहनों की जांच कर 20 के चालान काटे गए। दो लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। मुड़िया टोल प्लाजा पर 640 वाहनों की जांच कर 22 वाहनों के चालान कर 2.20 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

दोहना टोल प्लाजा पर सर्वाधिक 1320 वाहनों की जांच कर 25 के चालान किए गए। ढाई लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। लभेड़ा टोल प्लाजा पर 610 वाहनों की जांच कर 29 का चालान किया गया। 2.90 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। फरीदपुर में 580 वाहनों की जांच कर 19 के चालान काटे गए। 1.90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version