करोड़ों के मालिक PK के सामने बिना घर-गाड़ी वाले BJP प्रत्याशी नीरज कुमार, बांकीपुर में मुकाबला दिलचस्प

4 Min Read
करोड़ों के मालिक PK के सामने बिना घर-गाड़ी वाले BJP प्रत्याशी नीरज कुमार, बांकीपुर में मुकाबला दिलचस्प

बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की जंग बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। एक तरफ जहां जाने-माने चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर खुद इस उपचुनाव के जरिए चुनावी मैदान में उतरे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जमीनी कार्यकर्ता नीरज कुमार को अपना नया उम्मीदवार बनाया है। इस बीच, चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे से दोनों प्रत्याशियों की संपत्ति और प्रोफाइल की जो तस्वीर सामने आई है, वह हैरान करने वाली है।

प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी 198 करोड़ के मालिक,

दिल्ली-नोएडा में प्रॉपर्टी चुनावी हलफनामे के मुताबिक, 49 साल के प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास कुल 198 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।  प्रशांत किशोर के नाम पर 96 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि उनकी पत्नी के पास करीब 112 करोड़ रुपये की संपत्ति है। PK पर 5 करोड़ 77 लाख रुपये का बैंक लोन भी है। प्रशांत किशोर के पास 22 करोड़ रुपये से अधिक की चल संपत्ति (कैश, बैंक बैलेंस आदि) और 73 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति (जमीन, मकान) है। वहीं, उनकी पत्नी के पास 89 करोड़ की चल और 12 करोड़ की अचल संपत्ति है। PK और उनकी पत्नी के पास दिल्ली के पॉश इलाके वसंत विहार, नोएडा, गाजियाबाद, पटना की पाटलिपुत्र कॉलोनी, गुवाहाटी और बक्सर के पुश्तैनी गांव तक में फ्लैट और कीमती प्लॉट हैं। प्रशांत किशोर पेशे से ‘राजनीतिक सलाहकार और कंसल्टेंट’ हैं। उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से BBA और हैदराबाद से मास्टर्स ऑफ हेल्थकेयर मैनेजमेंट किया है। उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास दिल्ली के अपोलो अस्पताल में सीनियर एडवाइजर हैं। प्रशांत किशोर वेधा वेंचर प्राइवेट लिमिटेड के मालिक हैं। इस कंपनी ने 2024-25 में जन सुराज को 85 करोड़ का चंदा दिया था। PK पर मानहानि, धोखाधड़ी और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे 8 मुकदमे दर्ज हैं, हालांकि किसी भी मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं। बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार के पास न घर, न गाड़ी, कुल संपत्ति सिर्फ 20 लाख करोड़पति PK के सामने बीजेपी ने जिसे टिकट दिया है, वे बेहद सामान्य जीवन जीते हैं। पहले इस सीट से अभिषेक कुमार सिन्हा का नामांकन हुआ था, लेकिन बीती 10 जुलाई को अभिषेक कुमार ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए नाम वापस ले लिया। इसके बाद बीजेपी ने नीरज कुमार को प्रत्याशी बनाया है। नीरज कुमार के पास कुल 20 लाख 28 हजार 554 रुपये की संपत्ति है। उनके पास न तो अपना कोई घर है और न ही कोई गाड़ी। नीरज के पास 12.28 लाख रुपये की चल संपत्ति और 8 लाख रुपये की अचल संपत्ति (10 डिसमिल खेती की जमीन) है। उनके पास 70 हजार रुपये कैश हैं और मीठापुर SBI बैंक में 8 लाख 99 हजार रुपये जमा हैं। उनके पास करीब 1.32 लाख रुपये की सोने की चेन, 4 ग्राम की अंगूठी और 200 ग्राम चांदी है। उन पर कोई लोन नहीं है। नीरज की आय का जरिया खेती और छोटा-मोटा व्यापार है। उन्होंने साल 2012 में 10वीं पास की और 2024 में मगध विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पूरा किया है। नीरज कुमार पर किसी तरह का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version