Border 2 Collection: सनी देओल की फिल्म ने इन 10 वॉर फिल्मों के छुड़ाए छक्के, दसवें दिन तोड़ दिए इनके रिकॉर्ड

3 Min Read
Border 2 Collection: सनी देओल की फिल्म ने इन 10 वॉर फिल्मों के छुड़ाए छक्के, दसवें दिन तोड़ दिए इनके रिकॉर्ड

अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये अब तक साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। जेपी दत्ता की क्लासिक ‘बॉर्डर’ (1997) की सीक्वल को भी दर्शकों से वैसा ही रिस्पॉन्स मिल रहा है, जैसा सालों पहले रिलीज हुई इस फिल्म को मिला था। मेकर्स को भी इस फिल्म से खासी उम्मीदें थीं और ये मेकर्स की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है। 23 जनवरी को रिलीज हुई ये फिल्म दस दिनों के भीतर ही कई बड़ी वॉर फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि ये फिल्म अब तक कितना कलेक्शन कर चुकी है।

‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ गणतंत्र दिवस से पहले 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर ही 30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। वहीं दूसरे दिन इसने 36.5 करोड़ कमाए और तीसरे दिन इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। फिल्म ने तीसरे दिन 54.5 करोड़ और चौथे दिन तो 59 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसने सबको चौंका दिया। पांचवे दिन फिल्म ने 20 करोड़, छठवें दिन 13 करोड़, सातवें दिन 11.25 करोड़, आठवें दिन 10.75 करोड़ और नौवें दिन 17.75 करोड़ का कलेक्शन किया।

बॉर्डर 2 की दसवें दिन की कमाई फिल्म की दसवें दिन की कमाई की बात करें तो ये सेकेंड संडे के टेस्ट में भी पास रही। सैकनिल्क के अनुसार, दूसरे रविवार को फिल्म की कमाई में फिर उछाल देखने को मिला और इसने 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म अब तक वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और भारत में इसकी कमाई 250 करोड़ के पार पहुंच गई है। दसवें दिन की कमाई मिलाकर फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 275.25 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

बॉर्डर 2 ने तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कई वॉर फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, जिनमें ‘फाइटर’ और ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्मों के नाम भी शुमार हैं। दसवें दिन की कमाई के साथ इसने ‘बॉर्डर’, ‘टारगेट’, ‘एलओसी कारगिल’, ‘पलटन’, ‘इक्कीस’, ‘120 बहादुर’, ‘सैम बहादुर’, ‘फाइटर’, ‘केसरी’ और ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 370 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिसके साथ ये सबसे बड़ी वॉर फिल्म बन गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version