‘धरती पर बोझ…’ 49 साल के अभय देओल नहीं चाहते बच्चा, सनी-बॉबी के साथ पलने-बढ़ने पर कही ये बात

3 Min Read
‘धरती पर बोझ…’ 49 साल के अभय देओल नहीं चाहते बच्चा, सनी-बॉबी के साथ पलने-बढ़ने पर कही ये बात

सनी देओल और बॉबी देओल बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में से हैं। अपने सुपरस्टार पिता धर्मेंद्र के नक्शे कदम पर चलते हुए दोनों भाईयों ने बॉलीवुड में खूब तहलका मचाया। इन्हीं की तरह इनके चचेरे भाई अभय देओल ने भी एक्टिंग की राह चुनी और अपनी अलग-हटकर एक्टिंग से पहचान हासिल की। उन्होंने अपने करियर में कई चुनौतीपूर्ण रोल चुने, जो एक्शन, कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों से अलग थे। लेकिन, सफलता मिलने पर वह फेम से डर गए और विदेश चले गए। अब हाल ही में अभय देओल ने एक सुपरस्टार्स से भरे परिवार में पलने-बढ़ने, 49 की उम्र में भी सिंगल रहने और बच्चों पर अपनी राय साझा की।

बच्चे नहीं चाहते अभय देओल

अभय देओल ने जय मदान- लेडी ऑफ फॉर्चून से बात करते हुए अपने करियर और फैमिली के बारे में बात की। उन्होंने इस दौरान बताया कि वह बच्चे नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा- ‘मैं बच्चे नहीं चाहता। अगर मुझे शादी करना होता तो अपने खुद के बच्चे पैदा करने की जगह बच्चे गोद लेता। मैं दुनिया को देखकर सोचता हूं कि इसमें और बच्चे क्यों लेकर आऊं?’

धरती पर बोझ नहीं बढ़ाना चाहता- अभय देओल

अभय देओल ने आगे कहा- ‘मैं इस धरती पर इतनी आबादी का बोझ नहीं डालना चाहता। इसलिए मैं कोशिश करता हूं कि और आबादी न बढ़े। वैसे भी अगर मेरा अपना बच्चा होता तो मैं बहुत ज्यादा पजेसिव और कंट्रोलिंग होता। मैं खुद को सहज और रिलैक्स रखने की अपनी भावना खो सकता था। मुझे लगता है कि अगर मेरा बच्चा होता तो मैं बहुत प्रोटेक्टिव, पजेसिव और तनावग्रस्त रहता। हम बड़े होते हुए बहुत प्रोटेक्टेड थे और मेरे अपने बच्चे पर भी इसका असर पड़ सकता था।’

सनी-बॉबी संग बड़े होने पर प्रतिक्रिया

अभय देओल ने अपने बचपन को याद किया और धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल जैसे सुपरस्टार्स वाले परिवार में पलने-बढ़ने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा- ‘शुरुआत में कभी ऐसा नहीं लगा कि हमारे घर में कोई स्टार है। वे हमारे लिए पापा, अंकल और भैया ही होते थे, लेकिन जैसे-जैसे आप बढ़े होते हैं इसका इसका एहसास भी होने लगता है कि हम अलग हैं। स्कूल में कई बार हमारे सरनेम के चलते हमे स्पेशल ट्रीटमेंट मिलता था और अगर कोई ऐसा होता था जिसे आपका परिवार अच्छा नहीं लगता तो वो रास्ते में रुकावटें भी पैदा करते थे। हमेशा सतर्क रहना पड़ता था।’

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version