कटरा-श्रीनगर वंदे भारत के रूट में बदलाव! अब जम्मू तवी से चलेगी ट्रेन, 5 घंटे से कम में पूरा होगा सफर

2 Min Read
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत के रूट में बदलाव! अब जम्मू तवी से चलेगी ट्रेन, 5 घंटे से कम में पूरा होगा सफर

अब जम्मू तक जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट मिला है। अब श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन जम्मू तवी तक बढ़ा दिया गया है। लंबे समय से उठ रही मांग को पूरा करते हुए रेलवे ने यह अहम फैसला लिया है। 1 मार्च 2026 से यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन सीधे जम्मू तवी से श्रीनगर के बीच दौड़ेगी, जिससे दोनों शहरों के बीच की दूरी पांच घंटे से भी कम समय में तय की जा सकेगी।

1 मार्च 2026 से लागू होगा नया रूट

ट्रेन नंबर 26401/26402 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार जम्मू तवी तक कर दिया गया है। अब ट्रेन नंबर 26401 जम्मू तवी से सुबह 6:15 बजे रवाना होकर दोपहर 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 26402 श्रीनगर से दोपहर 2:00 बजे चलेगी और शाम 6:50 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।

ट्रेन का टाइम-टेबल

ट्रेन नंबर 26401: जम्मू तवी से श्रीनगर   स्टेशन आगमन प्रस्थान जम्मू तवी   06:15 am श्री माता वैष्णो देवी कटरा 08:08 am 08:10 am रियासी 08:28 am 08:30 am बनिहाल 09:56 am 09:58 am श्रीनगर 11:10 am   ट्रेन नंबर 26402: श्रीनगर से जम्मू तवी स्टेशन आगमन प्रस्थान श्रीनगर   02:00 pm बनिहाल 02:58 pm 03:00 pm रियासी 04:34 pm 04:36 pm श्री माता वैष्णो देवी कटरा 05:00 pm 5:10 pm जम्मू तवी 06:50 pm   आधुनिक सुविधाओं से लैस ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस आधुनिक सुविधाओं, बेहतर सुरक्षा फीचर्स और आरामदायक सीटिंग से सुसज्जित है। तेज रफ्तार के साथ-साथ यात्रियों को स्मूद राइड का एक्सपीरिएंस मिलेगा। यह सेवा स्थानीय निवासियों, छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी।

USBRL परियोजना के बाद बड़ा कदम उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (USBRL) प्रोजेक्ट को 6 जून 2025 को राष्ट्र को समर्पित किए जाने के बाद जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी वंदे भारत सेवा की मांग लगातार उठ रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह कदम उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version