मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर शुक्रवार को देशभर के कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केंद्रीय मंत्रियों समेत कई नेताओं ने उनके कुशल नेतृत्व, सुशासन और प्रदेश के विकास की सराहना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।”
इस मौके पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं। आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर विकास, सुशासन एवं समृद्धि के नए आयाम स्थापित करता रहे, यही शुभेच्छा है।”
राजस्थान सरकार में मंत्री मदन दिलावर ने लिखा, “उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री, प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन, सुरक्षा एवं सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आपका समर्पण, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रसेवा का भाव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।”

