सुल्तानपुर में कांग्रेसियों पर कल हुए लाठी चार्ज को लेकर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस नेता व पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपाईयों का चरित्र कालनेमि की तरह है।लोकतंत्र का आपातकाल चल रहा है।
कांग्रेस जिला कार्यालय पर मीडिया से बात करते हुए दीपक सिंह ने कहा मेहुल चौकसी पीएम की मीटिंग में कितना स्नेह रखते हैं, यह रिश्ता क्या कहलाता है।सत्ता के इशारे पर पुलिसिया अत्याचार का हिसाब होगा।पीएम मोदी के विदेश में दिए बयान पर शर्म आती है। सेल कंपनियों के द्वारा किसका पैसा लगाया गया। ललित मोदी, नीरव मोदी, मेहुल चौकसी जैसे भगोड़ों से पीएम का क्या रिश्ता है।सत्याग्रह एवं शान्तिपूर्वक प्रदर्शन करने वालो पर कभी नहीं लगाई गई पाबंदी,,
दीपक सिंह ने राहुल गांधी पर हुई कार्यवाही को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो भी अडानी पर सवाल उठाता उसके खिलाफ कार्यवाही कर दी जाती है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान की बाजी लगाकर तब तक संघर्ष करता रहेगा जब तक अडानी के खिलाफ कार्यवाही न हो जाय और पूरा सच सामने न आ जाये। बीती रात मशाल जुलूस निकालने को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में हुई नोंकझोंक पर दीपक सिंह ने कहा आज तक के इतिहास में सत्याग्रह एवं शान्तिपूर्वक प्रदर्शन करने वालो पर कभी भी पाबंदी नहीं लगाई गई।