आईपीएल 2023 के पहले हफ्ते में सबसे फिसड्डी साबित हुई दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टीम मगंलवार की रात को एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। दिल्ली इस सीजन हार की हैट्रिक लगा चुकी है और अपने घर में वॉर्नर एंड कंपनी को पहली जीत की तलाश होगी। वहीं, रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस हार के सिलसिले को तोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
वहीं, पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन अबतक औंधे मुंह गिरी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों करारी हार झेलने के बाद रोहित की पलटन को काम तमाम चेन्नई सुपर किंग्स ने भी किया। मुंबई के स्टार खिलाड़ियों से सजे बैटिंग ऑर्डर ने अब तक बेहद निराश किया है। कप्तान रोहित शर्मा खुद भी बल्ले से बुरी तरह नाकाम रहे हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके हैं