नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार और जनता से मिलने पहुंचे उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा सपा का नारा है खाली प्लाट हमारा है। सपा में गुंडों का राज था गाड़ियों मे गुंडे माफिया जाते थे। भाजपा शासन में अब गुंडे कांप रहे हैं।
नगर पालिका सोनभद्र अध्यक्ष पद प्रत्याशी रूबी के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा आयोजित की गई। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए आए थे।
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि पहले गुंडाराज था, माफिया राज करते थे। लेकिन बीजेपी सरकार में माफिया कांप रहे हैं। समाजवादी पार्टी का नारा है, खाली प्लाट हमारा है। सोनभद्र ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में पहले गुंडई के अलावा कुछ नहीं था। जब से बीजेपी की सरकार आई है। गुंडा और गुंडाराज दोनों खत्म हो गए हैं। समाजवादी पार्टी लखनऊ में बैठकर जुमलेबाजी वाली बयानबाजी कर रही है। जनता सब देख रही है। बीजेपी का एक-एक कार्यकर्ता घर जाकर वोट मांग रहा है। इस बार पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत रही है।
ब्रजेश पाठक ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री आवास योजना प्रमुख योजनाओं में शामिल है। उन्होंने आश्वासन दिया कि केंद्र और राज्य से सोनभद्र की नगर पालिका व नगर पंचायत के लिए बजट स्वीकृत कराऊंगा।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा के नगरपालिका की रूबी प्रसाद समेत सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि रॉबर्ट्सगंज में आचार संहिता समाप्त होने के बाद घरौनी योजना के तहत सभी को घरों के कागजात दिए जायेंगे, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करेंगे और डॉक्टरों की अस्पतालों में उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।