Dhruv Jurel: ध्रुव जुरेल के खेलते समय स्टेडियम में क्यों नहीं आते उनके माता-पिता, इसके पीछे है भावुक कहानी

2 Min Read
Dhruv Jurel: ध्रुव जुरेल के खेलते समय स्टेडियम में क्यों नहीं आते उनके माता-पिता, इसके पीछे है भावुक कहानी

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल इस समय आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे हैं। बीते मंगलवार को ध्रुव ने अपने पिता नेम सिंह जुरेल को फोन किया। उनका हालचाल पूछा और उनसे आईपीएल का मैच स्टेडियम में आकर देखने की गुजारिश की। इच्छा जताई कि वह चाहते हैं कि उनके माता-पिता स्टेडियम में बैठकर उन्हें खेलते हुए देखें।

मगर एक पिता ने बेटे के बुलावे से पहले उसके खेल और कॅरिअर को ध्यान में रखा। बातचीत में नेम सिंह जुरेल ने बताया कहा कि वह जानबूझकर स्टेडियम में मैच देखने नहीं जाते। उन्हें डर है कि कहीं उनके आने से बेटे ध्रुव का ध्यान खेल के दौरान उनकी ओर न आ जाए।

जब भी वे पहले ध्रुव का मैच देखने स्टेडियम गए हैं, तब ध्रुव का पूरा ध्यान उनकी तरफ रहने लगता है। वह बार-बार फोन कर पूछता है कि खाना खाया या नहीं, पानी पीया या नहीं, कोई दिक्कत तो नहीं है। मैच के दौरान भी वह छोटी-छोटी चीजों का इतना ध्यान रखता है कि उन्हें लगता है कि कहीं इस वजह से उसका फोकस खेल से न हट जाए।

उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि ध्रुव मैदान पर सिर्फ अपने खेल के बारे में सोचे। उसे खेलते हुए दुनिया देखे। अगर हम स्टेडियम में रहेंगे तो उसका ध्यान उनकी तरफ ही रहेगा। इसलिए घर पर बैठकर टीवी पर मैच देखते हैं और भगवान से उसके लिए दुआ करते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version