मनोरंजन
अर्जुन कपूर का फिल्म ‘कुत्ते’ से फर्स्ट लुक आउट,कब रिलीज होगी फिल्म?
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' की रिलीज डेट सामने आ गई है।साथ ही फिल्म 'कुत्ते' से अर्जुन कपूर का फर्स्ट लुक सामने आ गया है।

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ इन दिनों चर्चा में बनी हैं।जी हाँ ये फिल्म अपने टाइटल को लेकर शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी है।वहीं अब अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी फिल्म ‘कुत्ते’ का एक टीजर पोस्टर शेयर किया है।जिसमे उनका फर्स्ट लुक सामने आया है।साथ ही फिल्म के बाकी स्टार्स के लुक देखने को मिल रहे हैं।इसके अलावा अर्जुन कपूर ने फिल्म ‘कुत्ते’ की रिलीज डेट भी अनाउंस की है। एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शुक्रवार को फिल्म ‘कुत्ते’ की टीजर पोस्टर शेयर किया है।इसमें अर्जुन कपूर का पहला लुक देखने को मिल रहा है।साथ ही उनके को-स्टार्स तब्बू,कोंकणा सेन शर्मा,नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और कुमुद मिश्रा का भी फर्स्ट लुक देखने को मिल रहा है।पोस्ट के साथ अर्जुन कपूर ने लिखा है, ‘1 हड्डी और सात कुत्ते। भसड़ शुरू करते हैं। कुत्ते 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’आपको बता दें कि अर्जुन कपूर की फिल्म ‘कुत्ते’ पहले 4 नवंबर को रिलीज होने वाली थी,लेकिन दूसरी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश के चलते इसकी रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया था। आपको बता दें कि आसमान भारद्वाज के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘कुत्ते’ में अर्जुन कपूर के अलावा तब्बू, कोंकणा सेन शर्मा, नसीरुद्दीन शाह, राधिका मदान और कुमुद मिश्रा भी एहम भूमिका में हैं। मशहूर बॉलीवुड डायरेक्टर विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज फिल्म फिल्म ‘कुत्ते’ से अपना डायरेक्शन डेब्यू करने जा रहे हैं।