Gajraula News: वाहन की टक्कर से दूर जा गिरा युवक, तोड़ दिया दम, सिगरेट लेने के लिए पार कर रहा था हाईवे

1 Min Read
Gajraula News: वाहन की टक्कर से दूर जा गिरा युवक, तोड़ दिया दम, सिगरेट लेने के लिए पार कर रहा था हाईवे

अमरोहा के आदमपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार देर रात शहवाजपुर डोर के सामने हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव बीझलपुर निवासी राजेश (25) रविवार रात अपने दोस्त टीटू के साथ गांव सुल्तानठेर जा रहा था। सुल्तानठेर में उसकी पत्नी रेखा की मौसी वीरो देवी रहती हैं।

परिवार के लोगों ने बताया कि दोनों शहवाजपुर डोर में चाय पीने के लिए रुके थे। इसके बाद राजेश ने बाइक अपने दोस्त टीटू को दे दी और सिगरेट लेने के लिए पैदल हाईवे पार कर दूसरी ओर जाने लगा।

इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी भिजवा दिया।

सोमवार सुबह परिजन थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी अंजलि कटारिया ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version