रणबीर आलिया की शादी की हुई पुष्टि?
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी की खबरों के लेकर सुर्खियों में हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी रचा सकते हैं। इसी बीच एक्ट्रेल इला अरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर दोनों को शुभकामनाएं देते हुए शादी की पुष्टि की है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा हैं। अफवाहें हैं कि आलिया-रणबीर जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं, शादी की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस इला अरूण ने सोनी राजदान के साथ एक तस्वीर साझा कर रणबीर और आलिया की शादी खबरों की पुष्टि करते हुए, दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।

इला अरुण ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। हालांकि उनका ये अकाउंट वैरिफाई नहीं है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर इला ने दावा करते हुए कैप्शन लिखा, हमारी सोनी सासू मां बन रही हैं। सोनी और महेश को बधाई हो। साथ ही उन्होंने शादी के बंधन में बंधने जा रहे आलिया और रणबीर को भी शुभकामनाएं दी हैं।
एक्ट्रेस द्वारा शेयर कर इस तस्वीर को देखकर मालूम होता है कि ये किसी फंक्शन के दौरान क्लिक की गई है। लेकिन इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी साझा नहीं की है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर आलिया-रणबीर की शादी की खबर की पुष्टि होने की भी बात कर रहे हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट कर लिखा, अब उन्होंने आलिया-रणबीर की शादी की पुष्टि कर दी है। वहीं, एक फैंस ने लिखा, आखिरकार आलिया और रणबीर शादी कर रहे हैं।
आपको बता दें, मंगलवार को रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को अपने पति और बेटी के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां से वो अभिनेता के घर रवाना हुई। वहीं, ब्रह्मास्त्र के निर्देशक और रणबीर के अच्छे दोस्त अयान मुखर्जी को भी रणबीर कपूर के घर वास्तु जाते हुए स्पॉट किया गया था।
ब्रह्मास्त्रा में आएंगे नजर
बात अगर आलिया और रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर सुपर पावर शिवा के मुख्य किरदार निभा रहे हैं, जबकि आलिया भट्ट ईशा के रोल में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह के साथ नजर आने वाली हैं।