जीवित सिंगर को गूगल ने किया मृत घोषित, स्वरूप खान ने मौत की अफवाह पर लगाया विराम, बोले- अभी हम जिंदा हैं

3 Min Read
जीवित सिंगर को गूगल ने किया मृत घोषित, स्वरूप खान ने मौत की अफवाह पर लगाया विराम, बोले- अभी हम जिंदा हैं

मशहूर राजस्थानी लोक गायक स्वरूप खान ने अपनी मौत से जुड़ी अफवाहों पर विराम लगा दिया है जो तब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थीं, जब गूगल ने अपने इन्फॉर्मेशन पेज पर उन्हें मृत दिखा दिया था। यह पहली बार नहीं है, जब किसी स्टार की मौत की अफवाह उड़ी है। अब इस लिस्ट में एक नया नाम स्वरूप खान जुड़ गया है। सिंगर ने गूगल लिस्टिंग का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें गलती से 2 जून, 2026 को उनकी मौत की तारीख बताया गया था।

जीवित हैं सिंगर स्वरूप खान 

स्वरूप खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसके साथ कैप्शन में लिखा था ‘अभी हम जिंदा हैं’ और साथ में एक हंसने वाला इमोजी और गूगल इंडिया को टैग भी किया। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गया। फैंस को यह जानकर राहत मिली कि मौत की खबर गलत थी। एक तरफ, जहां कुछ लोगों ने कमेंट में उनके ठीक होने पर खुशी जताई तो वहीं दूसरे पक्ष ने गूगल की लापरवाही पर भी सवाल उठाया।

स्वरूप खान की मौत या अफवाह

स्वरूप खान को इस बारे में तब पता चला है, जब उन्होंने अपने बारे में इस तरह की खबरें पढ़ी, जो 2 जून को सामने आई थीं। उन खबरों में दावा किया गया था कि राजस्थान के जैसलमेर जिले में आए एक जबरदस्त धूल भरे तूफान के दौरान एक रिजॉर्ट की दीवार गिरने से स्वरूप की मौत हो गई थी। PTI के अनुसार पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित सैम टूरिस्ट इलाके के एक रिसॉर्ट की दीवार सोमवार देर रात तेज हवाओं के कारण गिर गई, जिससे कई लोग घायल हो गए।

रिसॉर्ट के मालिक बारोच खान का बयान

रिपोर्ट के अनुसार 25 साल के इस मशहूर गायक ने उसी शाम उस जगह पर गाना गाया था। तूफान के दौरान मंच के पीछे बनी कंक्रीट की दीवार ढह गई, जिससे यह हादसा हुआ। इस घटना के बारे में बात करते हुए, हेरिटेज जुमा रिसॉर्ट के मालिक बारोच खान ने बताया कि जब दीवार गिरी तब शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए लगभग 40 मेहमान वहां मौजूद थे।

स्वरूप खान कौन हैं?

बारिसियाला गांव के लोक गायक स्वरूप खान फिल्म PK के सुपरहिट गाने ‘ठरकी छोकरो’ और ‘पद्मावत’ के ‘घूमर’ जैसे गानों में अपनी आवाज देने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडियन आइडल में भी हिस्सा लिया था और उन्हें अपना पहला बॉलीवुड ब्रेक तब मिला, जब संगीतकार बप्‍पी लहिरी ने उन्हें फिल्म ‘इमोशनल अत्याचार’ का टाइटल ट्रैक गाने का मौका दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version