गुजरात निकाय चुनावः काठलाल और कुटियाना में न BJP, न ही कांग्रेस, अखिलेश यादव की सपा ने दर्ज की जीत

2 Min Read
गुजरात निकाय चुनावः काठलाल और कुटियाना में न BJP, न ही कांग्रेस, अखिलेश यादव की सपा ने दर्ज की जीत

पोरबंदर ज़िले के कुटियाना में हुई नगरपालिका के वार्ड नंबर 6 के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में भी विधायक कंधल जडेजा का जादू बरकरार रहा है। उनके पैनल और समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार रभीबेन कानाभाई रायगा ने इस सीट पर ज़बरदस्त जीत हासिल करके विपक्षी पार्टियों को पूरी तरह पछाड़ दिया है। वहीं, खेड़ा जिले के काठलाल नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 में जीत हासिल की है।

कुटियाना में सपा ने दर्ज की जीत

कुटियाना नगरपालिका में कंधल जडेजा की पकड़ सालों से मज़बूत रही है। इस चुनाव को भी प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा था। हालांकि, नतीजों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि कुटियाना में कंधल जडेजा के पैनल के ख़िलाफ़ जीतना विपक्षी पार्टियों के लिए भी लोहे के चने चबाने जैसा है। समाजवादी पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ने वाली रभीबेन रायगा मतदाताओं का भरोसा जीतने में कामयाब रही हैं।

बीजेपी और कांग्रेस की हार

बीजेपी और दूसरी पार्टियों ने भी इस सीट को जीतने की पूरी कोशिश की, लेकिन स्थानीय स्तर पर कंधल जडेजा और उनके पार्टी नेटवर्क की रणनीतिक योजना के आगे कोई भी टिक नहीं पाया। जैसे ही वोटों की गिनती के बाद राकेशभाई को विजेता घोषित किया गया, कार्यकर्ताओं में जीत का ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला।  

शाम तक आएंगे सभी वार्डों के नतीजे

बता दें कि गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। राज्य में 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए रविवार को मतदान हुआ था। नौ नवगठित नगर निगमों – नवसारी, गांधीधाम, मोरबी, वापी, आणंद, नडियाद, मेहसाणा, पोरबंदर और सुरेंद्रनगर में पहली बार चुनाव हुए। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी प्रमुख दावेदार हैं जबकि समाजवादी पार्टी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी कई स्थानों पर चुनाव लड़ा। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version