मनोरंजन
: महाबलेश्वर में होगी शाहिद कपूर की बहन की शादी
अभिनेता पंकज कपूर की बेटी और शाहिद कपूर की बहन सना कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं

इस बात की जानकारी उनके पिता पंकज कपूर ने दी है। सना महाबलेश्वर में बुधवार को अभिनेता मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पावहा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। सना को अपने भाई शाहिद के साथ फिल्म ‘शानदार’ में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और पिता पंकज भी अहम भूमिकाओं में थे। पंकज ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में कहा कि, “मैं इस बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहता हूं। लेकिन हां मेरी बेटी की शादी हो रही है और यह सब उसी के बारे में है।” मंगलवार को दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुईं। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता विवान शाह ने अपनी बहन सना कपूर को बधाई देते हुए, सना के प्री-वेडिंग फंक्शन से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया और लिखा, “बधाई हो सना कपूर और मयंक पाहवा। लव यू ऑल…. बा को आपके ऊपर गर्व होगा सन्नु।” इस वीडियो में सना और मयंक को ढोल का मजा लेते हुए देखा जा सकता है। सना और मयंक दोनों ने ढोल पर डांस भी किया। शाहिद कपूर की छोटी बहन हैं सना सना, पंकज कपूर और उनकी दूसरी पत्नी सुप्रिया पाठक की बेटी हैं। दोनों ने साल 1988 में शादी की थी, जिसके बाद उनके घर सना और बेटे रुहान का जन्म हुआ था। वहीं पाहवा और कपूर कई सालों से फैमिली फ्रेंड हैं. सना और मयंक भी एक-दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं।