Hardoi Road Accident: अज्ञात वाहन से टकराई बाइक…तीन युवकों की मौत, शादी में वीडियोग्राफी कर लौट रहे थे वापस

2 Min Read
Hardoi Road Accident: अज्ञात वाहन से टकराई बाइक…तीन युवकों की मौत, शादी में वीडियोग्राफी कर लौट रहे थे वापस

हरदोई जिले में अतरौली चौराहा पर बाइक सवार तीन युवक अज्ञात वाहन से टकरा गए। हादसे में घटनास्थल पर ही तीनों  बाइक सवारो की मौत हो गई। तीनों उन्नाव के निवासी थे और एक शादी में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर वापस घर जा रहे थे।

उन्नाव जनपद के दरियाईखेड़ा निवासी प्रवीण (24) उन्नाव शहर में हिमांशु स्टूडियो के नाम से फोटोग्राफी की दुकान चलाते हैं। उन्नाव जनपद के ही माखी थाना क्षेत्र के कोटरा निवासी अनिल प्रजापति की शादी अतरौली थाना क्षेत्र के गोरी कला निवासी रामेश्वर की बेटी से तय हुई थी।

शादी से वापस लौट रहे थे तीनों
बृहस्पतिवार रात बरात आई थी। बरात में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए प्रवीण अपने साथियों उन्नाव के शिवनगर निवासी नितिन (25) और बुद्धिखेड़ा निवासी वैभव (24)के साथ बाइक से आया था। कार्यक्रम के बाद तीनों वापस लौट रहे थे।

90 हजार रुपये भी मिले
आधी रात के बाद लगभग साढ़े तीन बजे तीनों एक ही बाइक से गौरी कला से वापस उन्नाव जाने को निकले थे। कोथावां रोड से अतरौली चौराहा पर पहुंचते ही भटपुर की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन से बाइक टकरा गई। घटना में तीनों फोटोग्राफरों की मौत हो गई। नितिन के पास से 90 हजार रुपये भी मिले हैं।

 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version