स्वास्थ्य
आंखों से लेकर नसों तक के लिए नुकसानदायक है हाई ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर बढ़ने की स्थिति शरीर के कई अंगों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। आमतौर पर इसे हृदय रोगों के ही प्रमुख कारण के तौर पर जाना जाता है

उच्च रक्तचाप की स्थिति हृदय, मस्तिष्क, किडनी और आंखों जैसे महत्वपूर्ण अंगों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि, ज्यादातर मामलों में रक्तचाप का प्रबंधन करके आप गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम कर सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के लक्षणों के बारे में जानिए डॉक्टर्स कहते हैं, ज्यादातर मामलों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की स्थिति में कोई लक्षण नहीं होते हैं। हालांकि कुछ लोगों को सिरदर्द, सांस की तकलीफ, घबराहट, सीने में दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है। आहार में सोडियम की मात्रा रखें कम सोडियम (नमक) का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग अधिक नमक का सेवन करते हैं, उनमें अन्य लोगों की तुलना में ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा अधिक हो सकता हैनियमित व्यायाम की बनाएं आदत शारीरिक गतिविधि और वर्कआउट आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने में मदद करते हैं। व्यायाम की आदत बनाना रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी आपके लिए लाभकारी हो सकती है।