मनोरंजन
तलाक के बाद इस मॉडल का हाथ थामे नजर आए हनी सिंह,वीडियो हुआ वायरल
रैपर हनी सिंह अपने गानों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं,लेकिन इस बार वह अपनी लेडी लव को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

रैपर हनी सिंह अपने गानों को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं,लेकिन इस बार वह अपनी लेडी लव को लेकर चर्चा में आ गए हैं।आपको बता दें कि हनी सिंह की जिंदगी में एक बार फिर प्यार ने दस्तक दे दी है।शालिनी तलवार से तलाक के बाद रैपर का दिल मॉडल टीना ठडानी पर आ गया है।हाल ही में एक इवेंट के दौरान हनी सिंह को उनकी नई गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया है,जहाँ पर हनी टीना का हाथ थामे नजर आए।सोशल मीडिया दोनों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में हनी सिंह को अपनी नई गर्लफ्रेंड टीना ठडानी के साथ स्पॉट किया गया है और यहां वह सबके सामने वह टीना का हाथ थामे नजर आए।इस दौरान हनी सिंह व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और ब्लेजर में हैंडसम लगे, तो टीना ब्लैक थाई हाई स्लिट ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं। टीना के हाथ में यूजर्स ने एक महंगे ब्रांड का पर्स देखा, जिसकी कीमत 2.5 लाख बताई जा रही है।दोनों पब्लिकली पहली बार साथ नजर आए, ऐसे में लग रहा है कि सिंगर ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। आपको बता दें कि हनी सिंह के साथ नजर आ रहीं मॉडल को टीना ठडानी कहा जा रहा है,जो की उनके साथ ‘पेरिस का ट्रिप’ गाने में नजर आई थीं। वहीं, हनी सिंह का शालिनी तलवार से 2022 में तलाक फाइनल हुआ है।शालिनी ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।इसके अलावा उन्होंने कहा था कि हनी सिंह ने उनके साथ मारपीट की और मोशनली और मेंटली बुरी तरह तोड़ा।इसके साथ ही धोखा देना और पैसों का फ्रॉड करने की बात भी कही। फिलहाल हनी सिंह ने इन सभी आरोप को गलत बताया था।