दो ट्रकों में भीषण टक्कर: डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक, निकालने के लिए बुलानी पड़ी हाइड्रा; तब बची जान

1 Min Read
दो ट्रकों में भीषण टक्कर: डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक, निकालने के लिए बुलानी पड़ी हाइड्रा; तब बची जान

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पीछे चल रहा ट्रक आगे चल रहे कोयले से लदे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा की सहायता से चालक को बाहर निकाला गया।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में बंद होटल के सामने अनपरा से गाजियाबाद जा रहा कोयले से लदा ट्रक अचानक ब्रेक लगने से रुक गया। इसी दौरान पीछे आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उसमें पीछे से जा टकराया। हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक अमजद खान पुत्र अनवर खान, निवासी थाना शाहगंज, जिला सोनभद्र, केबिन में बुरी तरह फंस गया। वहीं परिचालक अवधेश कुमार पुत्र अमृत लाल, निवासी दौराला, थाना चिल, जिला मिर्जापुर, भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version