फेसबुक अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कैसे करें? जानें पूरा तरीका, किन बातों का रखें ध्यान?

3 Min Read
फेसबुक अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कैसे करें? जानें पूरा तरीका, किन बातों का रखें ध्यान?

How to Delete Facebook Account: अगर, आप अपना फेसबुक अकाउंट परमानेंटली डिलीट करना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। साथ ही, आप अपने फेसबुक डेटा को सुरक्षित भी कर सकते हैं। Meta के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook का इस्तेमाल दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स करते हैं। हालांकि, Instagram, Snapchat जैसे नए प्लेटफॉर्म आने के बाद फेसबुक की चमक पिछले कुछ साल से फीकी पड़ गई है। नए यूजर्स फेसबुक की बजाय इंस्टाग्राम को प्रेफर कर रहे हैं। वहीं, कई ऐसे यूजर्स हैं, जो अपना फेसबुक अकाउंट परमानेंटली डिलीट करना चाहते हैं। अगर, आप भी अपना फेसबुक अकाउंट पूरी तरह से बंद करना चाहते हैं तो यह काफी आसान है। हम आपको फेसबुक अकाउंट डिलीट करने का पूरा तरीका बताने जा रहे हैं….

फेसबुक अकाउंट कैसे करें डिलीट?

स्मार्टफोन यूजर्स फेसबुक ऐप को लॉन्च करें और ऊपर दिए गए तीन लाइन वाले मैन्यू पर टैप करें। इसके बाद सेटिंग्स में जाएं और नीचे स्क्रॉल करके ‘सेटिंग्स और प्राइवेसी’ वाले ऑप्शन पर टैप करें। फिर अकाउंट सेंटर ओपन करें और पर्सनल डिटेल पर जाएं। यहां अकाउंट ओनरशिप और कंट्रोल का ऑप्शन चुनें। इसके बाद डिएक्टिवेशन या डिलीशन वाले ऑप्शन पर जाएं और अपना अकाउंट सेलेक्ट करें। यहां डिलीट अकाउंट वाला ऑप्शन मिलेगा, यहां कन्टिन्यू टैप करें। फिर अपने फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड दर्ज करें। वेब यूजर अपना फेसबुक अकाउंट लैपटॉप के जरिए डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए लैपटॉप में फेसबुक पर जाकर लॉग-इन करना होगा। इसके बाद अकाउंट सेटिंग्स में जाकर आपको ऊपर दिए गए प्रोसेस को फॉलो करना होगा।

इन बातों का रखें ध्यान

फेसबुक अकाउंट डिलीट करते समय आपसे कारण पूछा जाएगा, जिसके बारे में आपको जानकारी देनी होगी। बिना कारण बताए आपको अकाउंट डिलीट करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा। अगर, आप कुछ दिनों के लिए फेसबुक से दूर होना चाहते हैं तो अपने अकाउंट को कुछ समय के लिए डिएक्टिवेट कर सकते हैं। वहीं, अकाउंट डिलीट करने का विकल्प चुनने के बाद आपको अगले 30 दिनों तक अकाउंट में लॉग-इन नहीं करना होगा। अगर, आप लॉग-इन कर लेते हैं तो आपका अकाउंट डिलीट नहीं होगा। वहीं, आप अकाउंट डिलीट करने से पहले फेसबुक प्रोफाइल का डेटा डाउनलोड कर सकते हैं। नहीं तो आपके अकाउंट का डेटा भी हमेशा के लिए डिलीट हो जाएगा। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version