पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में गई जान: पति के अवैध संबंध के शक में शिक्षिका ने मौत को गले लगाया

2 Min Read
पति-पत्नी और ‘वो’ के चक्कर में गई जान: पति के अवैध संबंध के शक में शिक्षिका ने मौत को गले लगाया

पति के अवैध संबंध के शक में महिला ने घर के कमरे में लगे पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है। वह कस्बा स्थित एक विद्यालय में पढ़ाती थी। थाना क्षेत्र के लहर कनार गांव निवासी अनूप कुमार प्रजापति की पत्नी रेखा देवी (35) का कस्बा सिरसा कलार में मकान है। वह बच्चों को लेकर यहीं रहते हैं।

पति अनूप गांव में दूध डेयरी किए हैं, इस पर वह प्रतिदिन गांव से कस्बा बाइक से आ जाते हैं। परिजनों के अनुसार पति के प्रतिदिन गांव से आने को लेकर रेखा अवैध संबंध का आरोप लगाकर उससे शक करती थी। इसी को लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी हो जाता था। मंगलवार को रेखा ने दूसरी मंजिल पर बनी छत में जाकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया कि वह कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाती थी। उनकी दो बेटियां परी व शिवांगी व एक पुत्र राम भी है। उसका मायका शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़र गांव में है। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version