टीम इंडिया आज हारी तो बनेगा शर्मनाक कीर्तिमान, श्रेयस अय्यर पर लगेगा एक और कलंक

4 Min Read
टीम इंडिया आज हारी तो बनेगा शर्मनाक कीर्तिमान, श्रेयस अय्यर पर लगेगा एक और कलंक

भारतीय टीम एक और मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उतरने के लिए तैयार है। आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के बाद से लेकर अब तक भारतीय टीम चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी है, लेकिन अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। वो तो भला हो कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में बारिश के कारण मैच रद हो गया, अगर वो मैच पूरा होता तो शायद उसमें भी हार ही मिलती। इस बीच अब कप्तान श्रेयस अय्यर की बात की जाए तो वे अब तक नाकाम रहे हैं। अगर एक और मैच टीम इंडिया हारती है तो उनके माथे पर ऐसा कलंक लगेगा, जो जल्द साफ नहीं होगा। 

आज अगर टीम हारी तो श्रेयस अय्यर के सिर पर लगेगा कलंक

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ, जब भारतीय टीम लगातार पांच मैच खेलकर एक भी मैच ना जीत पाई हो। चार मैचों में तो ऐसा हुआ है और ये काम साल 2021 में हुआ था। आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 से ठीक पहले भारतीय टीम श्रीलंका से दो मैच हारकर पहुंची थी। इसके बाद वहां भी टीम को पहले दो मैचों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था। यानी चार मैच भारतीय टीम हार गई थी और जीत नहीं मिली थी। अब फिर से चार मैच हो गए हैं और जीत नहीं मिली है। अब पांचवें मैच में टीम आज ट्रेंट ब्रिज में उतर रही है। 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एक भी मैच नहीं जीती है भारतीय क्रिकेट टीम

सूर्यकुमार यादव को हटाकर जब से श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है, तब से हार का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि आयरलैंड जैसी कमजोर मानी जाने वाली टीम भी टीम इंडिया को लगातार दो मैचों में पीट देगी। इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच हो नहीं पाया। इसके बाद दूसरे मैच में तुरुप के इक्के के रूप में वैभव सूर्यवंशी को उतारा गया। वे भी पहले मैच में नाकाम रहे। अब दो मैचों के बाद इंग्लैंड की 1.0 लीड है। यानी अगर का मैच अगर टीम इंडिया हार गई तो फिर सीरीज जीतने की बात खत्म हो जाएगी। फिर तो ये देखना होगा कि कहीं आयरलैंड सीरीज की तरह ये भी भारतीय टीम का सूपड़ा साफ ना हो जाए। 

आज रात दस बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टी20 मुकाबला

आज का मुकाबला ट्रेंट ब्रिज में रात दस बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी साढ़े नौ बजे टॉस होगा। इसी वक्त पता चलेगा कि आज के मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन क्या होगी। इंग्लैंड ने तो मैच से एक दिन पहले ही इसका ऐलान कर दिया है। इस मैच अगर पूरे 20 ओवर तक चला तो रात डेढ़ बजे तक चल सकता है। देखना होगा कि टीम इंडिया आज के मैच में कैसा प्रदर्शन करती है। 

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version