Pilibhit News: खेत पर गया पति, कमरे में विवाहिता को सोता देख जेठ की डोली नीयत, कर दी हदें पार

2 Min Read
Pilibhit News: खेत पर गया पति, कमरे में विवाहिता को सोता देख जेठ की डोली नीयत, कर दी हदें पार

पीलीभीत के जहानाबाद क्षेत्र में शराब के आदी पति की प्रताड़ना से परेशान विवाहिता पर जेठ गलत नीयत रखने लगा। आरोप है कि पति की गैरमौजूदगी में जेठ ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई। आरोप है कि पति शराब के नशे में उसके साथ आए दिन मारपीट करने लगा। बीच-बचाव में बच्चों को भी मारने-पीटने लगा। शराब का आदी होने के चलते पति घर का सामान भी ले जाकर बेचने लगा। आरोप है कि जेठ उसके ऊपर गलत नीयत रखने लगा।

21 फरवरी 2025 की रात पति खेत पर गया था। वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि रात करीब 11 बजे जेठ घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर-शराबा करने पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

Share This Article
Leave a Comment

Please Login to Comment.

Exit mobile version